श्रावस्ती में धान की फसल काटने को लेकर विवाद:फायरिंग और चेन छीनने का आरोप, केस दर्ज

0
3

श्रावस्ती में धान की फसल काटने को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मारपीट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडो से लैस दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष ने खेत में घुसकर धान की फसल काटने, विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने, नकदी व सोने की चेन छीनने और कथित फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना में एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगने और संजय कुमार के घायल होने की बात कही गई है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस विभाग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी पीड़ित अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, 27 अक्टूबर को दोपहर कुछ लोग उनके खेत में घुसकर धान की फसल काटने लगे। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट की गई और मोटरसाइकिल की चाबी व मोबाइल भी छीन लिया गया। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर कथित फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा में है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी इकौना भारत पासवान ने बताया कि कैलाश पुरवा से सीताद्वार जाने वाले मार्ग पर खेत की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर इकौना थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here