Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं महिलाएं:लेहरा स्टेशन में चूड़ी,...

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं महिलाएं:लेहरा स्टेशन में चूड़ी, कपड़े, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर लगी कतारें

0
0

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा स्टेशन कस्बे में करवा चौथ पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को मुख्य बाजार की दुकानों पर खरीदारी के लिए कतारें लगीं। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, साड़ी और पूजन सामग्री खरीदी। कपड़े, श्रृंगार, चूड़ी और मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। इस पर्व पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है। दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में दिनभर चहल-पहल रही और शाम को भीड़ बढ़ गई। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाएं पहुंचीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here