श्रावस्ती में मारपीट के दो मामलों में केस दर्ज:इकौना और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की

0
0

श्रावस्ती जिले के इकौना और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पहला मामला इकौना थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव का है। गांव की फूलमती पत्नी दीनानाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राज विश्वकर्मा शाम करीब पांच बजे साइकिल लेकर खेत के पास खड़ा था। फूलमती के मुताबिक, गांव के प्रदीप यादव का बेटा मुकेश ठेला लेकर वहां पहुंचा और साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल टूट गई। विरोध करने पर मुकेश और उसके परिजनों ने राज को गालियां दीं और लात-घूंसों व डंडे से पीटा। शिकायत के मुताबिक, बेटे के साथ हुई घटना की शिकायत करने पहुंची फूलमती से भी अभद्रता की गई और मारपीट की धमकी दी गई। दूसरा मामला नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव का है। गांव के लिवा पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। गांव की उत्तरी पुलिया के पास दिलीप कुमार ने उसे ई-रिक्शा से नीचे उतारा और गाली-गलौज की। इसके बाद दिलीप ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला किया। इससे उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। उसने दिलीप के पिता और भाई पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here