श्रावस्ती में सैनिक कल्याण अधिकारी ने कार्यभार संभाला:भूतपूर्व सैनिक 20 नवंबर तक शिकायतें और सुझाव भेजें

0
7

श्रावस्ती में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की पूर्णकालिक नियुक्ति हुई है। कैप्टन (नौसेना) डॉ. सुनील कुमार (अ.प्रा.) ने 24 सितंबर से कार्यभार संभाल लिया है।
उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं नियमानुसार और तय समयसीमा में सुलझाई जाएंगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली सैनिक बंधु बैठक के लिए भूतपूर्व सैनिक अपनी समस्याएं और सुझाव 20 नवंबर तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में भेज सकते हैं।
किसी भी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 7839553274 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अपनी समस्याओं के लिए उनसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here