यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा मीट एंड ग्रीट अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक।

0
3

राह-वीर योजना की दी गई जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु किया गया प्रेरित।

श्रावस्ती। प्रदेश में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी यातायात मो0 शमीम के नेतृत्व में दिनांक 12.11.2026 को थाना सोनवा क्षेत्रांतर्गत एस0के0एस0 इण्टर कॉलेज, चन्द्रखाबुजुर्ग में मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर लाउड हेलर एवं अन्य माध्यमों से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राह-वीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया गया तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता कर उनका जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित कर विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की जानकारी दी गई तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी का अनमोल जीवन बचा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here