मणिपुर में केएनएफ- एमसी का सदस्य गिरफ्तार, विदेशी हथियार, मादक पदार्थ बरामद

0
0

पीटीआई, चूड़चंदपुर। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में प्रतिबंधित कुकी नेशनल फ्रंट- एमसी (केएनएफ- एमसी) के सदस्य को विदेश में बने हथियारों और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चूड़चंदपुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 129वीं बटालियन और असम राइफल्स की पांचवीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सोमवार रात किंगकिन गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया था।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने संदिग्ध सफेद बोलेरो गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए तथा डी ल्हांगजोल गांव के निवासी लेटखोथांग खोंगसाई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह केएनएफ (एमसी) का सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि जब्त वस्तुओं में विदेश निर्मित एके सीरीज राइफल और एमए1 राइफल, विभिन्न प्रकार के 240 कारतूस तथा 1.027 किलोग्राम ब्राउन शुगर वाले दो पैकेट शामिल हैं।

कुकी नेशनल फ्रंट (एमसी), कुकी और जोमी उग्रवादी संगठनों में शामिल है, जिन्होंने केंद्र और मणिपुर सरकार के साथ सस्पेंशन ऑफ आपरेशंस’ (एसओओ) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस बीच इंफाल पूर्वी जिले में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 हथियार जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर हथियार जब्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here