Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कॉलेज गेट के बाहर छात्र की पिटाई:गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने...

कॉलेज गेट के बाहर छात्र की पिटाई:गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इकौना में जगजीत इंटर कॉलेज के गेट के पास मंगलवार को छात्रों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने कक्षा 10 के छात्र शिवाकांत की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवाकांत बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरार का रहने वाला है। वह जगजीत इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार को स्कूल से निकलने के बाद शिवाकांत कॉलेज गेट के पास खड़ा था। तभी कुछ छात्र वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। मारपीट में शिवाकांत को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद छात्रों और परिजनों ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और छात्र को थाने भेजा गया। शिवाकांत के परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले की जांच कर मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here