श्रावस्ती जिले के लोहरासपुर निरहा ग्राम सभा में एक आंगनवाड़ी केंद्र के सामने गंदगी और बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इससे इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। यह आंगनवाड़ी केंद्र सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। यहां छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं, जिन्हें इस गंदगी और मच्छरों से काफी परेशानी हो रही है। बदबू और मच्छरों के कारण बच्चों में बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों में संतोष, दुर्गेश, उमेश और छोटू ने इस समस्या को लेकर अपनी बात रखी है।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ आंगनवाड़ी केंद्र के सामने गंदगी, बच्चों को बीमारियों का डर:लोहरासपुर निरहा में...
सोनौली में नाली जाम, सड़कों पर बह रहा पानी:वार्ड 10 जानकी...
महाराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में नालियों की सफाई न होने से लोग परेशान हैं। नालियां...






















