ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी (टीआईएस) ने शुक्रवार को बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड स्थित कर्मी बुजुर्ग गांव में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिला चिकित्सालय बस्ती के सहयोग से हुए शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने जांच कराई, डॉक्टरों से सलाह ली और मुफ्त दवाएं लीं। शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत अलग-अलग उम्र के लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद जरूरी सलाह दी। लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने से स्थानीय लोगों को फायदा मिलता है। संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के विकास के आधार हैं। संस्था ग्रामीण इलाकों में इलाज की सुविधा और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। शिविर में जिला चिकित्सालय की मोबाइल मेडिकल यूनिट से डॉ. दिव्यांशु चौधरी, फार्मासिस्ट अमित पाण्डेय और उनकी टीम ने सहयोग किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से डॉ. नीरज यादव, डॉ. शिवश्री, फार्मासिस्ट राजकुमार और वार्ड बॉय राजदेव यादव भी मौजूद रहे। शिविर के संयोजक अब्दुर रहीम थे। संस्था के समन्वयक दिलीप कुमार ने कहा कि आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान सचिव सच्चिदानंद शुक्ल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, जयप्रकाश और सूरज चक्रवर्ती समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के प्रचार-प्रसार में मस्तान बुटीक ने सहयोग किया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच:सोसाइटी ने बस्ती के कर्मी बुजुर्ग में बांटीं मुफ्त दवाएं
और पढ़ें
›
लक्ष्मीपुर में छठ घाटों की सफाई जारी:पूजा से पहले प्रशासन तैयारियों में जुटा, स्थानीय लोग भी कर रहे सहयोग
›
जमुनहा के तराई इलाके में सुबह से घना कोहरा छाया:सरसों, मसूर और गोभी की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद
›
महराजगंज में नगर चौराहे से स्टेट बैंक तक जाम लगा:वाहनों की कतार से राहगीरों को परेशानी, पुलिसकर्मी यातायात संभालने में जुटे
