Home Uncategorized तुलसीपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति को राखी बांधी:राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू...

तुलसीपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति को राखी बांधी:राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

0
0


तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। विशेष निमंत्रण पर पहुंची इन छात्राओं ने राष्ट्रपति को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी। इन छात्राओं में कक्षा 12 की प्रगति पाठक, कक्षा 10 की हर्षिता यादव, कक्षा 12 की प्रस्तुति गुप्ता और कक्षा 9 की अनुष्का पाण्डेय शामिल थीं। उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह और अध्यापिका अनीता गुप्ता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने छात्राओं से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद छात्राओं में उत्साह और खुशी देखी गई। सीमावर्ती एवं ग्रामीण अंचल के विद्यालय की छात्राओं को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलने और उन्हें रक्षासूत्र बांधने का यह अवसर पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। दिल्ली रवाना होने से पहले, छात्राओं ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी से आशीर्वाद लिया था। इसके अतिरिक्त, दल ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भी महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन किया। राष्ट्रपति भवन में इस मुलाकात की खबर मिलते ही तुलसीपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने छात्राओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि यह अवसर छात्राओं के लिए जीवनभर यादगार रहेगा और विद्यालय परिवार के साथ पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here