Home Uncategorized रेहरा बाजार में रक्षाबंधन पर रौनक:स्थानीय पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में तैनात

रेहरा बाजार में रक्षाबंधन पर रौनक:स्थानीय पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में तैनात

0
2


रेहरा बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं। राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ी रही। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून व डिजाइनर राखियों की भी विशेष मांग थी। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ दिखी, जहां बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार मिठाइयां खरीद रही थीं। महिल, पिंकी, कोमल, कंचन और रीना जैसी कई महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ खुशियां साझा करने को लेकर उनमें खासा उत्साह है। खरीदारी के दौरान महिलाओं में पर्व की खुशी साफ झलक रही थी। रक्षाबंधन के कारण बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए थे। राखी, मिठाई, कपड़े और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की लगातार आवाजाही बनी रही। पर्व के चलते पूरे बाजार का माहौल उत्सवी और जीवंत दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here