Home Uncategorized शिव महापुराण कथा के समापन:गुमा फातिमाजोत तिराहा पर भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं...

शिव महापुराण कथा के समापन:गुमा फातिमाजोत तिराहा पर भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

0
3


सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर के गुमा फातिमाजोत तिराहा स्थित कथा स्थल पर सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के लिए सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। सप्त दिवसीय कथा के दौरान कथावाचक पंडित अमित कुमार त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा, शिव भक्ति, धर्म और सदाचार का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक संदेश दिए। कथा के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा समापन के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत भंडारा प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली और प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। आयोजकों ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना था। उन्होंने कथा के सफल आयोजन एवं भंडारे में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here