शुक्रवार शाम चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर कला में एक बाइक हादसे में नेपाली युवक रुपविजय (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी चौक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रुपविजय नेपाल के नवलपरासी जिले के रामग्राम दुइ का रहने वाला है। वह चौक थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा निवासी सोमनाथ के घर रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार शाम वह बाइक से महराजगंज जा रहा था, तभी केवलापुर कला के मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने रुपविजय के परिचित सोमनाथ को भी अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महुरैया के परखती पुल पर मनोरमा नदी की धारा तेज:बस्ती के कप्तानगंज में तेजी से बढ़ रहा पानी, निचले इलाकों में असर की आशंका › सोबरन एक सप्ताह से लापता, परिवार तलाश में जुटा:बहन के घर जाने निकले थे, सुजौली में देखे जाने की सूचना पर परिजन पहुंचे › Siswa Durga Puja 2026 | Nagar Palika Cleaning Drive & Road Repairs › यूपी:सीएम योगी का निर्देश, शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर नहीं लगेंगी मांस-मदिरा की दुकानें; लगेंगे कैमरे – Up: Cm Yogi Orders That Meat And Liquor Shops Will Not Be Set Up Along Procession And Immersion Routes; Camera“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















