श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में क्षितिजा युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ भिनगा राज परिवार की संजीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि बेटियां अब आंगन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही हैं। अभाविप की प्रांत प्रवासी प्रांत सहमंत्री लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि शिक्षा सशक्तीकरण की कुंजी है। एक छात्रा के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने छात्राओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। आरएसएस की विभाग कार्यवाहिका सुनीता ने कहा कि युवतियों में समाज का नेतृत्व करने की क्षमता है। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला नगर मंत्री सुप्रिया पाठक, आराध्या मिश्रा, पूजा यादव, नेहा शुक्ला, रागनी आर्य सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
और पढ़ें› Basti News:48 घंटे से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, धरने की चेतावनी – Transformer Out Of Order For 48 Hours; Threat To Stage A Sit-in Protest › चौबाह में हजारों घरों की बिजली 24 घंटे बाद बहाल:आंधी-बारिश से ठप हुई थी सप्लाई, बच्चों-बुजुर्गों को हुई परेशानी › कमचियारा गांव में मां दुर्गा जी का धूमधाम से आगमन:ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर हुआ, महिलाओं ने फूलों से किया स्वागत › दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का SDM-CO ने किया निरीक्षण:महराजगंज में नाविकों-गोताखोरों की रहेगी तैनाती, भीड़ प्रबंधन से निपटने के दिए निर्देशभारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















