Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Ahirouli Bal Vatika Controversy | Anganwadi Center Staff Attendance Audit

Ahirouli Bal Vatika Controversy | Anganwadi Center Staff Attendance Audit

Ahirouli Bal Vatika Controversy | Anganwadi Center Staff Attendance Audit

शशांक शेषर रघुनाथ राय | बहादुरी बाजार(फरेंदा), महराजगंज21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बृजमनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत डकही के अहिरौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रही बाल वाटिका आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन पर सवाल उठ गए हैं। ग्रामीणों ने केंद्र पर जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती और उनकी नियमित उपस्थिति को लेकर जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में बच्चों की देखरेख और व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की मौजूदगी स्पष्ट नहीं है। इससे छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा और देखभाल को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

सरकार नौनिहालों को शुरुआती शिक्षा से जोड़ने पर जोर दे रही है। ऐसे में केंद्र के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी बच्चों के भविष्य से जुड़ा अहम मुद्दा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर स्थिति साफ करने की मांग की है।

उन्होंने बाल वाटिका केंद्र की व्यवस्था ठीक करने और बच्चों की शिक्षा-देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat