Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:सांप के काटने से बालक की मौत – Boy Dies Of...

Shravasti News:सांप के काटने से बालक की मौत – Boy Dies Of Snakebite

Boy dies of snakebite.

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Sat, 10 Oct 2026 11:45 PM IST




इकौना। थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा ग्राम पंचायत के मजरा पूर्वी केवटनपुरवा में शुक्रवार शाम विषैले सांप के काटने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी मोनू (07) शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बहराइच के पयागपुर निवासी स्नेक मास्टर के पास इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में बालक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat