महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम (सदर) शिवम् कुमार (UPSC-2023, 19वीं रैंक) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हर सप्ताह रणनीति बनाने और नियमित अध्ययन पर जोर देते हुए अपनी सरकारी स्कूल की शिक्षा व संघर्ष के अनुभव साझा किए। संगोष्ठी में अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता (PCS-2023 टॉपर) ने निरंतर अभ्यास और उत्तर लेखन के महत्व को बारीकी से समझाया। वहीं, एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय (PCS-2023, दूसरी रैंक) ने वायुसेना व सचिवालय के अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत व निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने अधिकारियों के मार्गदर्शन को छात्रों के लिए बेहद अहम बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने अधिक से अधिक छात्रों को योजना से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आलोक पाण्डेय ने किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:काली पट्टी बांध लेखपालों ने जताया विरोध – Lekhpals Registered Their Protest By Wearing Black Armbands › लखनऊ:जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख की ठगी, रजिस्ट्री की न रुपये लौटाए, तीन के खिलाफ एफआईआर – Elderly Woman Swindled Out Of 40.50 Lakh Under Pretext Of Securing Land In Lucknow › Basti News:मतदाता पहचान के 10 दस्तावेज निर्धारित – 10 Documents Prescribed For Voter Identification › Bahraich News:मगरमच्छ ने बकरी का किया शिकार – A Crocodile Hunted A Goat“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











