श्रावस्ती जनपद में सिरसिया विकासखंड क्षेत्र में लगातार चार दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद रविवार को मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन कई इलाकों में रास्तों की परेशानी बनी रही। अलग-अलग स्थानों पर बड़े पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं कई गांवों और निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगह ग्रामीणों को खुद रास्ता साफ करना पड़ा। बेनीडिहवा गांव में राप्ती नदी के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरा, जिससे यकघरवा से बेनीडिहवा का रास्ता बंद हुआ। महुरनिया गांव में भी गैस एजेंसी जाने वाले रास्ते पर बबूल का पेड़ गिरने से आवाजाही रुक गई। कई गांवों में जलभराव से भी लोगों को आने-जाने में दिक्कतें आ रही हैं। लक्ष्मणपुर बाजार में ट्रांसफार्मर समेत एक बिजली का पोल सड़क पर गिर गया। इससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हुई बारिश के कारण कई गांवों और सड़कों पर जलभराव भी बना हुआ है। खेतों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। लगातार बारिश के बाद पेड़ गिरने और पानी भरने से आम लोगों के साथ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों की परेशानी भी बढ़ी है।
सिरसिया क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से रास्ते बंद:पेड़ गिरने और जलभराव से आवागमन ठप, बिजली भी गुल
और पढ़ें
›
राखी सावंत ने कोमल रानी स्वर्णकार पर साधा निशाना, गोविंदा के निजी जीवन पर भी किया दावा
›
कमजोर रुपये ने बढ़ाई RBI की चिंता, अक्टूबर में रेपो रेट पर हो सकता है बड़ा फैसला
›
स्वरा और शहजाद की दुश्मनी हुई खत्म! फिटनेस कोच बने पूनावाला, भावुक हुईं अभिनेत्री
›
नायरा एनर्जी का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

















