BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 80 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला से मारपीट:श्रावस्ती में महिला ने...

80 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला से मारपीट:श्रावस्ती में महिला ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की; केस दर्ज

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने दूसरे पक्ष पर 80 हजार रुपये मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, रुपये मांगने को लेकर महिला की दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, घटना के बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर उसने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच हुई और हरदत्त नगर गिरंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat