सिरसिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सांभर पुरवा में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिक्षा मित्र मधु पांडे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुचि पांडे ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाए। विद्यालय की हेड अध्यापिका जोफिश प्रवीण ने बच्चों को दोनों नेताओं के काम बताए। मधु पांडे ने बच्चों को बताया कि शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। रुचि पांडे ने महात्मा गांधी के बारे में बताया कि उनका जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था और उन्होंने आजादी के लिए ‘जेल भरो आंदोलन’ में हिस्सा लिया था। बच्चों ने खुशी से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। खो-खो खेल में आरुषि पहले नंबर पर रही। शिक्षिका रेनू तिवारी ने बच्चों को जयंती की बधाई दी और उन्हें इनाम बांटे। बच्चों को टिफिन, पेंसिल और रबर भी दिए गए। इसके बाद बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चे ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ और ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे थे।
सांभर पुरवा में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी:बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता भी हुई
और पढ़ें
›
कुत्ता बचाने में ऑटो पलटा, चालक समेत 3 घायल:महराजगंज के पिपरा परसौनी में हुआ हादसा, लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज जारी
›
टीचर कॉलोनी में 250 केबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग:वार्ड 11, 12 और 15 की बिजली सप्लाई ठप, 2000 आबादी प्रभावित
›
श्रावस्ती में 9 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:लूडो खेलने के बहाने को दुकान पर बुलाया, आरोपी फरार; पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
›
स्तन में गांठ को नजरअंदाज न करें:बस्ती में विश्व स्तन कैंसर दिवस पर डॉक्टर बोली- समय पर जांच से संभव है बचाव
संबंधित खबरें












