BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
google-site-verification: google01bbcd66f7782c4d.html
Home उत्तर प्रदेश टीचर कॉलोनी में 250 केबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग:वार्ड 11, 12 और...

टीचर कॉलोनी में 250 केबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग:वार्ड 11, 12 और 15 की बिजली सप्लाई ठप, 2000 आबादी प्रभावित

मिहींपुरवा नगर पंचायत की टीचर कॉलोनी में शुक्रवार रात और शनिवार तड़के 3 बजे 250 केबीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे वार्ड नंबर 11 और 12 की बिजली सप्लाई ठप हो गई। वार्ड के लोगों ने पावर हाउस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूरे टाउन की सप्लाई बंद कर दी गई। लाइनमैन मनोज कुमार और अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश के बाद ट्रांसफार्मर की आग को पानी डालकर बुझाया। आग बुझने के बाद मिहींपुरवा टाउन की बिजली सप्लाई चालू की गई, जिससे कुछ वार्डों में बिजली बहाल हो सकी। लाइनमैनों ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी गर्म हो गया है। ठंडा होने के बाद ही वार्ड 11, 12 और 15 की बिजली सप्लाई पूरी तरह चालू हो पाएगी। लगभग 2000 की आबादी प्रभावित हुई है।

संबंधित खबरें