महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
MNT News Bharat - News Menu
🔴 BREAKING NEWS
MNT News Bharat — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें | उत्तर प्रदेश | महराजगंज | बहराइच | श्रावस्ती | बलरामपुर | बस्ती
होम देश विदेश राजनीति उत्तर प्रदेश महराजगंज लखनऊ श्रावस्ती बस्ती बहराइच बलरामपुर सिद्धार्थनगर

शौचालय बनाया, लेकिनसताला लगाकर भूल गए जिम्मेदार:चोरई ताल में सालों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीण परेशान

चोरई ताल ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया सामुदायिक शौचालय कई साल से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद कुछ समय तक इसके संचालन की उम्मीद थी, लेकिन अब लंबे समय से ताला लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण उमेश, संतोष, राजू और संगीता ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बनने के बाद लोगों को गांव में ही सुविधा मिलने की उम्मीद थी। कुछ समय बाद इसका संचालन बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि भवन तो बना दिया गया, लेकिन नियमित संचालन और निगरानी की व्यवस्था नहीं होने से योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद उसका ताला नहीं खुलता। ऐसे में लोगों को अपने घरों में बने शौचालयों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जांच कराने और इसे जल्द शुरू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान श्रीराम ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए केयरटेकर नियुक्त की गई है। उनके अनुसार केयरटेकर काम में लापरवाही कर रही है और कई बार कहने के बाद भी केंद्र पर नहीं जा रही है। इसी वजह से उसका भुगतान रोक दिया गया है। प्रधान ने कहा कि शौचालय बंद न रहे, इसके लिए जल्द नई व्यवस्था की जाएगी और केंद्र का संचालन शुरू कराया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *