महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
MNT News Bharat - News Menu
🔴 BREAKING NEWS
MNT News Bharat — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें | उत्तर प्रदेश | महराजगंज | बहराइच | श्रावस्ती | बलरामपुर | बस्ती
होम देश विदेश राजनीति उत्तर प्रदेश महराजगंज लखनऊ श्रावस्ती बस्ती बहराइच बलरामपुर सिद्धार्थनगर

छह महीने पहले बनी सड़क डम्फरों की आवाजाही से जर्जर:शंकरपुर में नहर की मिट्टी ढोने में इस्तेमाल होने का आरोप

शंकरपुर गांव से अकवारा वाया हनुमानगंज तक जाने वाली सड़क करीब छह-सात महीने में ही जर्जर हो गई है। इस सड़क का डामरीकरण क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कराया था। नई सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हुई थी। किसान भी इसी रास्ते से खेती-किसानी के लिए अपने संसाधन लाते-ले जाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मई 2026 में सरयू नहर कंहईपुर की मिट्टी और बालू की नीलामी हुई थी। इसके बाद कुछ ठेकेदारों ने पोकलैंड और डंपर लगाकर नहर से मिट्टी निकालना शुरू किया। आरोप है कि मिट्टी को मझौवा से भिटौरा जा रहे अयोध्या बाईपास पर ले जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल किया गया। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने सड़क खराब होने की शिकायत के साथ इसका विरोध भी किया। इसी दौरान शंकरपुर के प्रधान प्रतिनिधि शिव पूजन यादव साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मिट्टी लेकर जा रहे डंपरों को सड़क से गुजरने से रोक दिया। इसको लेकर प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच बहस भी हुई। मामला पीडब्ल्यूडी के जेई सहदेव तक पहुंचा। जेई सहदेव ने बताया कि उनका मेट स्थानीय निवासी है और उसका घर अकवारा में है। वह सड़क की निगरानी कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *