महराजगंज में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी निचलौल की देखरेख में चौक थानाध्यक्ष के निर्देश पर एक पुलिस टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने 17 सितंबर को दोपहर 12:11 बजे स्टेडियम गेट, चौक के पास से वारंटी अभियुक्त ईशा पुत्र मुजीव को पकड़ा। ईशा पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त करीब 58 साल का है। उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 177/2024 में धारा 323, 406, 419, 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गौड़ शामिल थे। ये सभी चौक थाने में तैनात हैं।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में वारंटी अभियुक्त ईशा गिरफ्तार:चौक पुलिस ने पिपरा सोनाड़ी से पकड़ा,...
पार्क में बाबा साहब- बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग:ग्रामीणों ने...
महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सोनचिरैया के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम...




























