बहदुरी बाजार के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। मनोज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र यादव को ब्लॉक मंत्री और अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। धूप चरण गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, दिनेश मणि त्रिपाठी को संयोजक और राजेंद्र कुमार राय को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। निर्विरोध चयन के बाद शिक्षामित्रों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षामित्रों ने अपनी समस्याओं को संगठन के जरिए मजबूती से उठाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने की बात कही। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही शिक्षामित्र साथियों की समस्याओं को सही मंच पर उठाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान दिनेश कुमार सिंह, राम भवन, मुकेश पाण्डेय प्रयाग, पूनम राय, अर्चना श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा, कुसुम चौधरी, मेनका चतुर्वेदी, नीलू सिंह, अनु मिश्रा, नंदलाल यादव, बंशीधर, भानु वर्मा, सलेहा मलिक समेत कई शिक्षामित्र मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बहदुरी बाजार में शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए:महेंद्र यादव मंत्री...
पार्क में बाबा साहब- बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग:ग्रामीणों ने...
महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सोनचिरैया के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम...




























