मजदूरी मांगने पहुंचे युवक के सिर पर टॉर्च से वार:बस्ती के विक्रमजोत बाजार में मारपीट का आरोप, पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलाया

0
0

बस्ती के विक्रमजोत बाजार में मजदूरी लेने पहुंचे हसन मुहम्मद पर लोहे की टॉर्च से हमला किया गया। उनके पिता रोशन ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
रोशन के मुताबिक, उनका बेटा हसन मुहम्मद विक्रमजोत बाजार में पुल्लू सेठ की दुकान पर मजदूरी करता है। बुधवार, 28 अक्टूबर की शाम काम खत्म करने के बाद वह मजदूरी लेने दुकान पर बैठा था।
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान कवलपुर निवासी सूरज वहां पहुंचा। रोशन ने आरोप लगाया कि सूरज शराब के नशे में था और उसने हसन को गालियां दीं। हसन ने मना किया तो सूरज ने पास रखी लोहे की टॉर्च से उसके सिर पर वार किया।
रोशन ने बताया कि हसन का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सूरज ने उसे लात-जूतों से मारा। राहगीरों ने बीच-बचाव किया।
विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी को चौकी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here