Home उत्तर प्रदेश विसर्जन जुलूस में डीजे की आवाज पर विवाद:निचलौल में दो डीजे संचालकों...

विसर्जन जुलूस में डीजे की आवाज पर विवाद:निचलौल में दो डीजे संचालकों समेत चार लोगों पर केस

0
0

महराजगंज के निचलौल कस्बे में लक्ष्मी पूजा की मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। मुख्य तिराहे के पास दो पक्षों में कहासुनी हुई। पुलिस ने दो डीजे संचालकों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
जुलूस निचलौल के मुख्य रास्तों से गुजर रहा था। आरोप है कि इसमें शामिल कुछ युवक तय मानक से ज्यादा आवाज में डीजे बजा रहे थे। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी बात पर मुख्य तिराहे के पास दो पक्षों में बहस शुरू हुई, जो विवाद में बदल गई।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पुलिस को सूचना दी। निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मूर्ति विसर्जन पूरा कराया गया।
पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दो डीजे संचालकों के अलावा दो युवकों ने जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने के लिए उकसाया था।
निचलौल थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि त्योहारों के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर शांति समिति की बैठक में पहले ही हिदायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here