अय्यामे फातिमा की मजलिस देर रात तक चली:श्रावस्ती के नासिरगंज में अकीदतमंदों ने नौहा-मातम कर बीबी फातिमा जहरा की शहादत का पुरसा पेश किया

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज, चौगई स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में अय्यामे फातिमा के दूसरे दिन मजलिस हुई। इसमें अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मजलिस देर रात तक चली। मजलिस में बीबी फातिमा जहरा की शहादत को याद कर उन्हें पुरसा पेश किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बेटी हजरत फातिमा जहरा के जीवन, त्याग और शिक्षाओं के बारे में बताया। वक्ताओं ने उनकी शहादत से जुड़े वाकये भी सुनाए। अकीदतमंदों ने नौहा पढ़ा और मातम किया। इमामबाड़े में देर रात तक मजलिस और नौहा-मातम का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में लोगों ने बीबी फातिमा जहरा को याद किया और उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here