मतदाता साक्षरता क्लब की प्रतियोगिताएं हुईं:श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज में निबंध और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया

0
4

शुक्रवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के सभागार में मतदाता साक्षरता क्लब से जुड़ी निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने पुरस्कार दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के अंश राव पहले स्थान पर रहे। बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज की अरीबा खातून दूसरे और बाबूराम इंटर कॉलेज महुडर के आदित्य भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। ‘मतदान और शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में बेगम खैर की सुमैया खातून पहले, महुडर के आदित्य भट्ट दूसरे और राजकीय कन्या की यशस्वी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में देवेन्द्र तिवारी, गिरीश चौबे, अजय कुमार, अन्नपूर्णा पाण्डेय, रीतू गुप्ता, राम मोहन सिंह और प्रियंका सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here