मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकली:धौरूखोर गांव से लालगंज घाट रवाना हुए श्रद्धालु, महादेवा चौराहे पर डीजे की धुन पर नाचे

0
0

लालगंज थाना क्षेत्र के धौरूखोर गांव से मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गोराघाट होते हुए लालगंज घाट की ओर रवाना हुई।
शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन और धार्मिक गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। महादेव चौराहे पर मां लक्ष्मी के जयकारे लगे। रास्ते के किनारे स्थानीय लोग और श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन के लिए खड़े रहे।
यात्रा के दौरान महादेव चौकी इंचार्ज जालंधर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम प्रतिमा के साथ चलती रही और सुरक्षा पर नजर रखी।
शोभायात्रा महादेव चौराहे से गोराघाट के रास्ते लालगंज घाट की ओर आगे बढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here