अय्यामे फातिमा की मजलिस का आज दूसरा दिन:श्रावस्ती के नासिरगंज और चौगई में आयोजन, हुसैनिया इमामबाड़े में शामिल होंगे अंजुमन हुसैनिया के सदस्य

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज, चौगई और आसपास के इलाकों में अय्यामे फातिमा की मजलिसें हो रही हैं। आज दूसरे दिन हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस होगी। इसमें अंजुमन हुसैनिया के सदस्य शामिल होंगे। मजलिस में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत को याद किया जाएगा। उनके जीवन, त्याग और शिक्षाओं पर बात होगी और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की जाएगी। शिया समुदाय में हजरत फातिमा जहरा की शहादत की याद में अय्यामे फातिमा मनाया जाता है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर मजलिसें कर धार्मिक और ऐतिहासिक घटनाओं को याद किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here