Home लेटेस्ट न्यूज़ राजदारी-देवदारी घूमने पहुंचे तीन युवक मुसीबत में फंसे, टीम ने सुरक्षित किया...

राजदारी-देवदारी घूमने पहुंचे तीन युवक मुसीबत में फंसे, टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

0
10

चंदौली | उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित प्रसिद्ध राजदारी-देवदारी जलप्रपात घूमने पहुंचे तीन सैलानी रविवार को अचानक हुई तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से बीच धारा में फंस गए। जलप्रपात से लगभग 800 मीटर की दूरी पर चंद्रप्रभा बांध की तरफ नदी में स्नान करते समय दोपहर करीब तीन बजे अचानक पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया। खुद को बचाने के लिए वे तीनों सैलानी दौड़कर नदी के बीच बने एक पत्थर के ऊंचे टीले पर जा चढ़े।

पानी का वेग अत्यधिक तेज होने के कारण वे काफी देर तक उसी टीले पर फंसे रहे, हालांकि प्रशासनिक सतर्कता और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों की सुरक्षित जान बचा ली गई।

पुलिस और वन विभाग ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, ये तीनों युवक रविवार की सुबह राजदरी-देवदरी जलप्रपात घूमने के लिए आए थे। इनके नदी के तेज बहाव के बीच फंसने की सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी के हेड कांस्टेबल शिव जी शर्मा और कांस्टेबल सतीश यादव तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंच गए।

कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी राहत एवं बचाव कार्यों में हाथ बंटाने के लिए वहां आ गई। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बिना समय गंवाए एक सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और उफनती नदी के बीचों-बीच बने पत्थर के टीले पर फंसे तीनों सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुरक्षित बचाए गए युवकों की पहचान

प्रशासन द्वारा सुरक्षित बाहर निकाले गए सैलानियों की पहचान इस प्रकार है:

  • आनंद सिंह (पुत्र अजय कुमार, निवासी चंदौली)

  • अभिषेक जायसवाल (पुत्र राकेश, निवासी नदेसर, वाराणसी)

  • करण मौर्य (पुत्र श्रीनारायण, निवासी चौकाघाट, वाराणसी)

प्रशासन की अपील—सतर्कता बरतें

सकुशल रेस्क्यू किए जाने के बाद सभी युवकों को आवश्यक प्राथमिक उपचार और देखभाल मुहैया कराई गई, जिसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने आम नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों, झरनों और जलप्रपातों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। पर्यटकों को यह हिदायत दी गई है कि वे गहरे पानी और तेज बहाव वाले जोखिम भरे स्थानों पर जाने से पूरी तरह बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here