Home लेटेस्ट न्यूज़ नारायणी नदी में बहकर आ रहे शव:महाराजगंज में दहशत, प्रशासन ने लोगों...

नारायणी नदी में बहकर आ रहे शव:महाराजगंज में दहशत, प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने को कहा

0
1


नेपाल में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी में शव बहकर आने लगे हैं। शुक्रवार को महाराजगंज जिले के टेलफार क्षेत्र में नदी किनारे दो शव देखे गए। इन शवों के मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है। नदी तट के किनारे बसे गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन के मुताबिक, नेपाल में आई बाढ़ के कारण नदी में सिर्फ मलबा और घरेलू सामान ही नहीं, बल्कि शव भी बहकर आ रहे हैं। शुक्रवार को टेलफार क्षेत्र में एक महिला का शव भी पानी में बहता हुआ देखा गया। सुबह से नदी में घरेलू सामान, लकड़ी और अन्य सामग्री बहकर आ रही थी, जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोग और मछुआरे नावों का उपयोग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी में जाने से रोक दिया। अधिकारियों ने पानी का स्तर अधिक होने का हवाला देते हुए नावों को नदी में न ले जाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बहकर आने वाली सामग्री को निकालने के प्रयास में अपनी जान जोखिम में न डालें। ऐसी किसी भी वस्तु या शव की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अधिकारियों ने बताया कि यदि बड़ी गंडक नदी में कोई अज्ञात शव मिलता है, तो उसे सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से बाहर निकालकर नियमानुसार पहचान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत के अनुसार, शव वाहन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा गया है। शव निकालने में एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड बटालियन की मदद लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ कई तरह की सामग्री और वस्तुएं भी बहकर आने की संभावना है। सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी से बहकर किनारे पर आ रहे सभी शवों को निकालकर नेपाल प्रशासन को सूचित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here