राम जनक यादव | शंकरपुर(हर्रैया), बस्ती10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शंकरपुर आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम अक्सर बंद।
बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम अक्सर बंद पाया जाता है। आरोप है कि यह केंद्र केवल कागजों में संचालित हो रहा है, जहां बच्चे और पोषण आहार सिर्फ कागजों में ही दर्ज किए जाते हैं।
यह आंगनबाड़ी केंद्र प्रधान निर्मला देवी के घर के समीप स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, केंद्र का ताला अक्सर लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को मिलने वाला दूध, दलिया और अन्य पौष्टिक आहार केवल कागजों में ही वितरित हो रहे हैं।
इस अनियमितता के पीछे आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और विक्रमजोत के सीडीपीओ बलराम सिंह की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दाल, तेल और अन्य पौष्टिक आहार का दुरुपयोग हो रहा है।

सीडीपीओ बलराम सिंह पर आरोप है कि वे अज्ञात नंबरों और पत्रकारों के फोन कॉल नहीं उठाते हैं। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के मौखिक आदेश जारी कर रखे हैं।
शंकरपुर का यह आंगनबाड़ी केंद्र सड़क से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी इसका नियमित संचालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है।




























