
महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बखतपुर से करमहा चौराहा जाने वाला लिंक रोड पूरी तरह जर्जर हो गया है। गांव से सटे हिस्से में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी और कीचड़ भर गया है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ और पानी भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। आए दिन पैदल यात्री और बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें आती हैं। यह लिंक रोड मग्घूजोत चौराहा और करमहा चौराहे को जोड़ता है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आवागमन का साधन है। विवेक यादव, सुभाष यादव, इंद्रेश यादव, पंचम सहानी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस लिंक रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत से उन्हें इस दैनिक परेशानी से निजात मिल सकेगी।
Home लेटेस्ट न्यूज़ बखतपुर-करमहा लिंक रोड जर्जर:ग्रामीण कीचड़-पानी से होकर चलने को मजबूर, मरम्मत की...



























