
बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में स्थित फक्कड़ दास चौराहे पर लगा वाटर कूलर महीनों से बंद पड़ा है। लाखों की लागत से स्थापित यह वाटर कूलर हजारों यात्रियों और स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने का मुख्य साधन था। इस चौराहे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं। वाटर कूलर के बंद होने से उन्हें पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर रहने वाले आकाश कश्यप ने बताया कि वाटर कूलर बंद होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। हालांकि, उन्हें जल्द ही इसे ठीक कराने का आश्वासन देकर टाल दिया गया। अब लोग इसके सही होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अमित ने जानकारी दी कि उतरौला क्षेत्र में लगे अधिकांश वाटर कूलर की स्थिति ऐसी ही है। वे भी खराब पड़े हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इस दौरान अशोक, अमित, आकाश, रवि, सलीम और राशिद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की।



























