
कर्नाटक के एक व्यक्ति की नेपाल यात्रा के दौरान महराजगंज में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरीज की पहचान एम. मंजूनाथ पुत्र ए.एन. माधव राव के रूप में हुई है। वह मारुति मेरिडियन होम्स, एसएफ-1, सेकेंड फ्लोर, 18वीं क्रॉस, 7वीं मेन, एनएस पाल्या, बीटीएम सेकेंड स्टेज, बैंगलोर साउथ, बेंगलुरु, कर्नाटक-560076 के निवासी हैं। बताया गया है कि वह नेपाल घूमने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने मरीज के परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क कर घटना की जानकारी देने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया है। हालांकि, अभी तक परिजनों से बातचीत नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास जारी रखे हुए है।



























