Home Uncategorized रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कस्बा पचपेड़वा के संवेदनशील...

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कस्बा पचपेड़वा के संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त/फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

0
11

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा पचपेड़वा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा नगर के मुख्य एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन पैदल गश्त किया गया।

इस दौरान *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* व प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

*अभियान के दौरान की गई कार्यवाही:-*

1. बाजारों में आए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं दुकानों के आस-पास सघन चेकिंग की गई।

2. महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रहकर मनचलों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

3. यातायात पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।

4. व्यापारी बंधुओं एवं आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा संबंधित थाना पुलिस को देने हेतु अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here