Home लेटेस्ट न्यूज़ सुजौली में तेंदुए का आतंक, दो मवेशियों की मौत:ग्रामीणों ने वन विभाग...

सुजौली में तेंदुए का आतंक, दो मवेशियों की मौत:ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पिंजरा लगाने की मांग की

0
2


बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत बाजार टोला में तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीण चिंतित हैं। बीते दिनों तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो पालतू मवेशियों को मार डाला है। बाजार टोला गांव निवासी अब्दुल हमीद के एक पालतू मवेशी को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। अब्दुल हमीद ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसके एक मवेशी को तेंदुआ उठा ले गया था। इसी तरह, उनके सगे भाई रशीद के घर में देर रात करीब 1 बजे तेंदुआ घुस गया। अहाते में बंधी एक बकरी को तेंदुआ उठा ले जाने का प्रयास कर रहा था। घर वालों के जागने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग गया। रशीद ने बताया कि बकरी की चीख सुनकर उनकी नींद खुली और उन्होंने तेंदुए को बकरी पर हमला करते देखा। उनके चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में छोटे बच्चे हैं और जंगली जानवरों की बढ़ती चहलकदमी से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन दरोगा अनिल कुमार और रामनरेश मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here