*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना धम्मौर श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार* किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
आज दिनांक 27.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चंचल वनवासी पुत्र स्व. बुधईराम, निवासी ग्राम टेऊगा, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़, हाल पता ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 0.315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना धम्मौर पर *मु0अ0सं0 0160/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत* कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
चंचल वनवासी पुत्र स्व. बुधईराम, निवासी ग्राम टेऊगा, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़, हाल पता ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 34 वर्ष।
*बरामदगी*
01 अदद अवैध तमंचा 0.315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 0203/2017, धारा 392, 411 भा0द0वि0, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0388/2017, धारा 307 भा0द0वि0, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0392/2017, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0598/2017, धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0588/2020, धारा 380, 457, 411 भा0द0वि0, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0718/2021, धारा 379, 411 भा0द0वि0, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
मु0अ0सं0 0160/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 विद्या सागर यादव
हे0का0 प्रदीप कुमार
हे0का0 कुनाल गौतम


























