Home Uncategorized महुआ प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन:प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से बंधवाई राखी,...

महुआ प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन:प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से बंधवाई राखी, छात्रों ने सहपाठियों को भी बांधी राखी

0
0


बलरामपुर के बूधीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआ में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह ने छात्राओं से राखी बंधवाकर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को कुमकुम और चंदन का तिलक लगाया, राखी बांधी और उन्हें मिठाई व जलपान कराया। इस स्नेहपूर्ण अवसर पर छात्रों ने भी अपनी सहपाठी बहनों को सुंदर उपहार भेंट किए। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह ने भी सभी छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस पारंपरिक उत्सव से विद्यालय का वातावरण अत्यंत सुखद रहा और सभी छात्र-छात्राएं बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का सुंदर प्रतीक बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here