Home उत्तर प्रदेश खेत में मिली अज्ञात बाइक, फैली तरह-तरह की आशंकाएं:बस्ती में पुलिस ने...

खेत में मिली अज्ञात बाइक, फैली तरह-तरह की आशंकाएं:बस्ती में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मालिक का पता लगाया, जांच के बाद सौंपी

0
0


बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी ठकुरापार गांव के बीच में पुल के पास एक खेत में अज्ञात बाइक पड़ी मिली। एक राहगीर सड़क से गुजर रहा था उसकी निगाहें अचानक सड़क किनारे खेत में पड़े बाइक पर पड़ी। उसने आसपास के लोगों को बताया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत में लावारिस हालत में बाइक मिलने से ग्रामीण कई तरह की आशंकाएं जताने लगे। लोगों को चिंता थी कि बाइक यहां कैसे पहुंची और उसका चालक कहां गया। सूचना मिलते ही डाएल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और आसपास के खेतों व इलाके में उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही थी कि कहीं बाइक चालक के साथ कोई दुर्घटना या अन्य घटना तो नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर महादेवा चौकी प्रभारी जालंधर प्रसाद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू की। बाइक के नंबर की जांच करने पर उसके मालिक का पता चला। यह बाइक लालगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी राजबली के बेटे की थी। पुलिस ने बाइक मालिक को सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक की पहचान की और बताया कि यह उनकी ही है। और उन्होंने यह भी बताया कि रात्रि गांव में ही एक ब्रह्म भोज में गए थे और खाना खाकर जब वापस आए बाइक के पास तो देखा बाइक वहां नहीं थी। उस दौरान रात्रि काफी ज्यादा हो रही थी चौकी प्रभारी जालंधर प्रसाद ने बाइक के कागजात की जांच की। जरूरी जांच के बाद बाइक उसके मालिक को सौंप दी गई। इस दौरान पुलिस ने बाइक मालिक को भविष्य में वाहन को लापरवाही से कहीं भी खड़ा न करने की हिदायत दी। साथ ही वाहन की सुरक्षा के लिए हैंडल लॉक समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए। पुलिस की तत्परता से बाइक मालिक का जल्द पता लगाने और मामले की गंभीरता से जांच करने पर क्षेत्रीय लोगों ने महादेवा चौकी प्रभारी जालंधर प्रसाद और पुलिस टीम के काम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here