Home उत्तर प्रदेश भंगहा कला में स्कूल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर:जगह-जगह टूटी, गिट्टियां बिखरीं;...

भंगहा कला में स्कूल को जोड़ने वाली सड़क जर्जर:जगह-जगह टूटी, गिट्टियां बिखरीं; बच्चों को आने-जाने में दिक्कत

0
2


तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भंगहा कला में जूनियर प्राइमरी स्कूल को जोड़ने वाली आरसीसी सड़क बदहाली का शिकार है। यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे पूरी राह पर नुकीले पत्थर और गिट्टियां बिखर गई हैं। इस जर्जर रास्ते के कारण स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवागमन के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here