
सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बीजेपी की शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष बीजेपी प्रवेश आर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बैठक शुरू की। मंडल अध्यक्ष आनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह चुनावी साल है, इसलिए विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। शक्ति केंद्र संयोजक संतोष पांडे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी जीत तभी सुनिश्चित होगी, जब हमारा बूथ मजबूत होगा। मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा ही पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अटल बिहारी मिश्र ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया। इस मंडल कार्यशाला में राम बरन गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, राजेश दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन मंडल मंत्री रविशंकर मिश्र ने किया। इस दौरान ‘जय भाजपा, तय भाजपा’ के नारे भी लगाए गए।
Home उत्तर प्रदेश बीजेपी की शक्ति केंद्र सत्यापन बैठक हुई:लक्ष्मणपुर बाजार में कार्यकर्ताओं को एकजुट...
































