Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री ने बस्ती के करन गुप्ता की प्रतिभा को सराहा:‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने बस्ती के करन गुप्ता की प्रतिभा को सराहा:‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में हुआ चयन, नरेंद्र मोदी ने भेजा बधाई पत्र

0
3


बस्ती के होनहार छात्र करन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बस्ती का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एमडी इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, बैंकासाही के छात्र करन का जिले के 400 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में से ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम के लिए चयन हुआ था। चयन के बाद उन्होंने गुजरात के वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार व अनुभव साझा किए। देशभर से चयनित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों को देश की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से परिचित कराया गया। करन ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने भेजा बधाई पत्र करन की उपलब्धि पर 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके नाम बधाई और शुभकामना पत्र प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से करन को जीवन में अपने लक्ष्यों की ओर आत्मविश्वास, निरंतरता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री का पत्र मिलने के बाद करन और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। करन की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे बस्ती जिले का गौरव बढ़ाया है। करन की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी बनी है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर छोटे क्षेत्र से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here