मनीष कुमार तिवारी | हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर सदर)4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बरदौलिया उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की मांग पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
हरैया सतघरवा में बरदौलिया उप स्वास्थ्य केंद्र को शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र बने एक दशक से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के साथ सुजीत कुमार, राम बाबू, साकेत, बिहारी, रोहित मणि, उमेश, संदीप कुमार, शाकिर, पंकज, आवेश, सुभान रजा और रक्षा राम ने बताया कि यह केंद्र खराब हालत में है। इसकी इमारत जर्जर हो चुकी है।
प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार सोनी ने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है। लेकिन यह केंद्र खुद खराब हालत में है।
एएनएम किरन ने जानकारी दी कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अभी पंचायत भवन और सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है।
सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

































