
सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे बिछिया, आंबा और बरदिया समेत करीब दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई लगभग तीन घंटे तक बंद रही। बताया गया कि बारिश के कारण यह पेड़ लाइन पर गिरा था। सड़क किनारे बिजली के तार पड़े होने से वहां से गुजरने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेई मोबिल ने बिजली कर्मचारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और फॉल्ट ठीक कर बिजली चालू करने का निर्देश दिया।
































