
बृजमनगंज क्षेत्र में शुक्रवार 4 सितंबर को आई तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से बिजली विभाग को नुकसान हुआ है। 33/11 केवी बृजमनगंज उपकेंद्र से जुड़े दो 10 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इससे दो गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। अवर अभियंता अमोरेन्द्र कुमार ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर ये हैं: 1. 10 केवीए – ग्राम पृथ्वीपाल गढ़ टोला विलासपुर 2. 10 केवीए – ग्राम आलमचक खास आंधी के दौरान बिजली गिरने से दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इस वजह से इन गांवों के उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल है। विभाग ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है। अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम बिजली सप्लाई ठीक करने में लगी हुई है।
































