
मिहींपुरवा, बहराइच के सर्रा कलां गांव में मंदिर चौराहा से जंगल किनारे जाने वाला रास्ता खराब हालत में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और घुटनों तक कीचड़ भरा है, जिससे लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। इस सड़क पर नाली नहीं बनी है, जिससे पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के बाद गड्ढों में गंदा पानी भर जाता है और पूरा रास्ता दलदल जैसा हो जाता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और बाइक निकालना खतरनाक है। ग्रामीण आलोक मौर्य, सोनू यादव, विश्वकर्मा, फिरोज और राजेंद्र ने बताया कि यह एक मुख्य सड़क है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रास्ते को पक्का बनवाया जाए।
































