
विशेश्वरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवपुरी बैरागी में अहिरन पुरवा से मिश्रण पुरवा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क खराब होने और पानी भरने से छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए 2 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। गांव वाले और राहगीर भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी बाबू यादव, रंजीत यादव, गोलू शुक्ला, छोटू शुक्ला और पवन कुमार ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मिट्टी पटाई का काम कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।































